5BroView

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda Marriage Latest News और शादी के फोटो किए वायरल

 साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी मानी जाती है। पिछले कुछ वर्षों से इन दोनों की लव स्टोरी और शादी की खबरें लगातार सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पूरी कहानी विस्तार से समझे तो कुछ इस प्रकार है कि Vijye Devarcond और Rashmika mandhana  दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और चर्चित जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत वर्ष 2018 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म Geeta Govindam  की शूटिंग के दौरान हुई। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। शूटिंग के दौरान ही दोनों कलाकारों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो समय के साथ खास रिश्ते में बदलती दिखाई दी। फिल्म की सफलता के बाद दोनों अक्सर इंटरव्यू, प्रमोशनल इवेंट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आने लगे, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गईं।


इसके बाद वर्ष 2019 में दोनों ने दूसरी फिल्म Dear Comrade में साथ काम किया, जिसमें उनकी भावनात्मक और रोमांटिक अभिनय शैली को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी नजदीकियां और स्पष्ट दिखाई देने लगीं। वर्ष 2020 के लॉकडाउन समय में सोशल मीडिया पर दोनों द्वारा साझा की गई तस्वीरों के बैकग्राउंड और लोकेशन समान पाए गए, जिससे फैंस को लगा कि दोनों साथ समय बिता रहे हैं। इसके बाद 2021 में मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने उनके रिश्ते की खबरों को और मजबूत कर दिया, क्योंकि अलग-अलग पोस्ट होने के बावजूद लोकेशन एक जैसी थी।

साल 2022 और 2023 के दौरान रश्मिका मंदाना को कई बार विजय देवरकोंडा के परिवार के करीब देखा गया तथा दोनों को एयरपोर्ट, डिनर और निजी कार्यक्रमों में साथ स्पॉट किया गया। इंटरव्यू में भी दोनों एक-दूसरे की खुलकर तारीफ करते नजर आए, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। वर्ष 2024 में उनकी सगाई और शादी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, लेकिन किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 2025 तक आते-आते दोनों का रिश्ता इंडस्ट्री में एक मजबूत और गंभीर संबंध के रूप में देखा जाने लगा, जहां वे एक-दूसरे के फिल्मी करियर को खुलकर समर्थन देते दिखाई दिए।

अब खबर आ ऐसी आ रही है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी  हुई है, फैंस और मीडिया के अनुसार दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अपने निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखना पसंद करते हैं। समान वेकेशन फोटो, फैमिली कनेक्शन, सोशल मीडिया संकेत और इंटरव्यू के दौरान दिखाई देने वाली सहजता को फैंस उनके रिश्ते का प्रमाण मानते हैं। यही कारण है कि यह जोड़ी आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा और चर्चित संभावित सेलिब्रिटी कपल्स में गिनी जाती है, और रश्मिका मढ़ाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के कुछ फोटो वायरल किए हैं 

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। रश्मिका ने लिखा कि Hi my loves, introducing to you now 'My Husband', यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।


वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा-

"उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।"

इससे पहले रश्मिका के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं।

❤️ लव स्टोरी की शुरुआत कहां से हुई?


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की दोस्ती की शुरुआत साल 2018 में फिल्म geeta govindam की शूटिंग के दौरान हुई।

इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म सुपरहिट बन गई। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदलने लगी।

इसके बाद दोनों कई बार साथ में दिखाई देने लगे —

  • वेकेशन ट्रिप
  • डिनर डेट
  • फैमिली फंक्शन
  • सोशल मीडिया हिंट्स

हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को “सिर्फ दोस्ती” बताया।

🎬 साथ में की गई फिल्में

1️⃣Geeta Govindam 

  • पहली सुपरहिट फिल्म
  • रोमांटिक कॉमेडी
  • बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर
  • यहीं से फैंस ने इन्हें “लव बर्ड्स” कहना शुरू किया

2️⃣Dear Comrade 

  • इमोशनल और गंभीर प्रेम कहानी
  • दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई
  • फिल्म ने इनके रिश्ते की चर्चाओं को और बढ़ाया

💕 रिलेशनशिप की चर्चाएं कैसे बढ़ीं?

  • दोनों अक्सर एक जैसी लोकेशन से फोटो पोस्ट करते थे
  • मालदीव वेकेशन की समान तस्वीरें
  • इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ
  • फैमिली के साथ समय बिताने की खबरें

फैंस ने इन्हें “नेशनल क्रश कपल” कहना शुरू कर दिया।

👨‍❤️‍👨 फैंस क्यों मानते हैं कि शादी तय है?

 लंबे समय से रिलेशन, परिवारों की नजदीकी, सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखन, इंटरव्यू में भावनात्मक जुड़ाव ऐसे कई हरकतों से लगता है कि आपसी मन जुड़ाव है और शादी करना चाहते हैं।


2 टिप्‍पणियां:

  1. 1️⃣
    दुआ है हमारी ये शादी का रिश्ता खास हो,
    आप दोनों के जीवन में खुशियों की बरसात हो।
    हर दिन नया सवेरा लाए मुस्कान भरी,
    आपका साथ यूँ ही उम्र भर साथ हो। 💕
    2️⃣
    रब ने बनाई है जोड़ी बड़ी निराली,
    लगती है जैसे चाँद सितारों की लाली।
    सात फेरे लेकर बंधे हो पवित्र बंधन में,
    सदा महके आपकी ये जीवन की डाली। 🌸
    3️⃣
    हाथों में हाथ, दिलों में प्यार रहे,
    हर पल खुशियों की बहार रहे।
    गम की छाया भी पास न आए,
    आपकी जोड़ी सलामत हजारों साल रहे। ❤️
    4️⃣ (थोड़ी रोमांटिक)
    तेरा साथ मिला तो लगा दुनिया मिल गई,
    तेरी मुस्कान से मेरी हर खुशी खिल गई।
    अब ये रिश्ता रहे यूँ ही जन्मों-जन्मों तक,
    तेरे बिना मेरी हर धड़कन अधूरी सी लग गई। 💖

    जवाब देंहटाएं

Thankyou for Visit... हम ओर अच्छा करने की कोशिश करेंगे

बाड़मेर में केयर्न वेदांता के तेल कुएं से कच्चे तेल का रिसाव, किसान के खेत में पांच दिन तक फैलता रहा ऑयल विधानसभा में हरीश चौधरी ने उठाया मुद्दा

बाड़मेर | 5Broview  राजस्थान के जिले में तेल उत्पादन क्षेत्र से जुड़ी एक गंभीर पर्यावरणीय घटना सामने आई है। के ऐश्वर्या वेलपैड-8 क्षेत्र...

Moste Popular feed