राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) , अजमेर : आज सुबह 10 बजे आएगा 12वीं बोर्ड (कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय) परीक्षा का परीणाम, परीक्षा समापन के 20 दिन बाद ही जारी होगा परीणाम
रिजल्ट देंखे
👇🏻👇🏻
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे होगा जारी
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं और समकक्ष परीक्षाओं के परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में बेहतर परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी परिणाम पिछले रिकॉर्ड को पार कर पाएंगे।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिनमें करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के लगभग 20 दिनों के भीतर ही परिणाम जारी किया जा रहा है। यह पहली बार है जब 12वीं का परिणाम 10वीं के बाद घोषित हो रहा है, जबकि पहले बोर्ड 12वीं के परिणाम पहले जारी करता था।
पिछले साल सभी संकायों में 0.7 से 0.12 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई थी। इस बार बढ़ोतरी कितनी रहेगी, इसे लेकर भी छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है। राज्य सरकार के निर्देश पर नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल) को ध्यान में रखते हुए पहले 10वीं का परिणाम जारी किया गया और अब 12वीं के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।
छात्राएं फिर रह सकती हैं आगे
पिछले पांच वर्षों से छात्राएं, छात्रों से 2-3 प्रतिशत आगे रही हैं और इस बार भी यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। वर्ष 2025 में आर्ट्स संकाय में छात्राओं का परिणाम 98.42% और छात्रों का 97.09% रहा था।
परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद
बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 12वीं के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे और उम्मीद है कि इस बार भी परिणाम बेहतर रहेंगे। हालांकि वास्तविक स्थिति का आकलन विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou for Visit... हम ओर अच्छा करने की कोशिश करेंगे